Chaibasa News : प्राकृतिक संसाधन राष्ट्र के विकास का आधार : प्रो मनोजीत

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी कॉलेज में आर्थिक विकास में प्राकृतिक संसाधनों का महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

नोवामुंडी.

नोवामुंडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ मनोजीत विश्वास के निर्देशन में नोवामुंडी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. परमानंद महतो की अध्यक्षता में ‘आर्थिक विकास में प्राकृतिक संसाधनों का महत्व’ विषय पर सेमिनार का आयोजन डिजिटल कक्ष में किया गया. सेमिनार में बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग व संरक्षण आर्थिक प्रगति को गति देने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करता है.

प्राचार्य डॉ मनोजीत विश्वास ने कहा कि जल, जीवन और जमीन पर ही पूरी दुनिया टिकी हुई है. जल हमारे अस्तित्व का आधार है, जीवन उसका विस्तार है व जमीन जीवन का आधार है. इन तीनों के संतुलन से ही विकास संभव है. यदि हम इनका दुरुपयोग करते हैं, तो न केवल प्राकृतिक संसाधनों का ह्रास होता है, बल्कि समग्र विकास भी बाधित होता है. कार्यक्रम में दिवाकर गोप, साबिद हुसैन, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, राजकरण यादव, धनिराम महतो, संतोष पाठक, नरेश पान, तन्मय मंडल, भवानी कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola