Chaibasa News : संवेदक को नहीं किया भुगतान, लघु सिंचाई कार्यालय की होगी कुर्की-जब्ती

Published by : AKASH Updated At : 20 Nov 2025 12:08 AM

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर संवेदक ने कार्यालय में इश्तेहार चस्पा किया

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय से वर्ल्ड बैंक पठारी योजना के पैसे नहीं देने पर कोर्ट के निर्देश पर संवेदक ने कुर्की-जब्ती के लिए कार्यालय में इश्तेहार चस्पा किया. विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मामला चक्रधरपुर सिंचाई प्रमंडल का वर्ष 1997 का है. वर्ष 2005 में चक्रधरपुर डिविजन सरायकेला में चला गया. जिला चाईबासा रहने के कारण संवेदक का कुछ भुगतान बकाया हो गया. कुछ की प्रक्रिया चल रही है.

मामला उनके डिविजन से संबंधित नहीं है. केस लगातार चल रहा है. सरायकेला से बाकी भुगतान होगा. प्रिंसिपल एमाउंट करीब 16 लाख रुपये भुगतान हो चुका है. 25 लाख रुपये ब्याज का है. कोर्ट ने कुछ का आदेश दिया है. उसका अनुपालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब संवेदक भरत मिश्रा इंवेंटरी बनाकर वैल्यू लगाया जा रहा है. हमलोगों ने विभाग को पहले भी सूचना दी थी. आज भी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि संवेदक ने कुर्सी, टेबल, रैक आदि में इश्तेहार चस्पा किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola