Chaibasa News : फुटबॉल में सुवर्णरेखा और क्रिकेट में दामोदर हाउस बना विजेता

इस्टिम पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
चाईबासा. इस्टीम पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल एवं क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि इस्टीम ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ मनोज झा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उप निदेशक गौरव झा, ज्योत्सना झा व मैथिली झा उपस्थित रहीं. फुटबॉल का फाइनल मुकाबला स्वर्णरेखा हाउस और यमुना हाउस के बीच खेला गया. इसमें स्वर्णरेखा हाउस ने दो गोल दागकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया. वहीं पिछली बार का चैंपियन रहा यमुना हाउस सिर्फ एक ही गोल कर सका. क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा. कैप्टन गौरव पाठक और ओपनर मानिक देवगम के शानदार प्रदर्शन के बल पर स्वर्णरेखा हाउस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 88 रनों का स्कोर खड़ा किया. टारगेट का पीछा करने उतरी दामोदर हाउस की टीम के हीटर गोरांग गिरि ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उनके आउट होने के बाद रन की गति थोड़ी धीमी हो गई. पर 17 गेंद शेष रहते दामोदर हाउस की टीम ने 89 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
जीत-हार खेल के दो पहलू, प्रयासरत रहें : डॉ मनोज
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मनोज झा, गौरव झा एवं प्राचार्य टी कुमार द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर श्री झा ने कहा कि जीत-हार खेल के दो पहलू हैं. निरंतर प्रयास करते रहें. सफलता जरूर मिलेगी. उपनिदेशक गौरव झा ने कहा कि खेलकूद से मानसिक तनाव दूर होता है. मानसिक विकास होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




