Chaibasa News : रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों को बैडमिंटन में 4 ट्रॉफी मिली

Published by : AKASH Updated At : 19 Nov 2025 11:43 PM

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रथम इंटर डिवीजन यूथ फेस्टिवल -2025

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

दक्षिण-पूर्व रेलवे इंटर स्कूल यूथ फेस्टिवल में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बैडमिंटन खिलाड़ियों का दबदबा रहा. खड़गपुर में आयोजित फेस्टिवल में स्कूल ने बालक व बालिका वर्ग में चार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. बालक वर्ग में चक्रधरपुर रेलवे स्कूल के बिट्टू दास विजेता व जीत कुमार डे उपविजेता रहा. बालिका वर्ग में आसिफा तबस्सुम विजेता व सोमिता डे उपविजेता रही. फेस्टिवल में दक्षिण-पूर्व रेलवे के नौ रेलवे स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. पुरस्कार लेकर चक्रधरपुर लौटने पर रेलवे स्कूल के प्रधानाध्यापक ओमपाल सिंह व शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यार्थियों के साथ खेल शिक्षक व प्रशिक्षक सुप्रियो साधु व राजेंद्र साहू थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola