ePaper

Chaibasa News : मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Updated at : 15 Nov 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

सदर प्रखंड कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

सदर प्रखंड कमारहातु में मसकल फाउंडेशन द्वारा झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सबसे ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी चाम्बरा देवगम को मुख्य अतिथि पूर्व एलआरडीसी, सरायकेला-खरसावां विजय लक्ष्मी सिंकू, मुखिया जुलियाना देवगम व मुंडा बिरसा देवगम के हाथों साइकिल प्रदान किया गया. इसके अलावा अर्जुन गोप, कृष्णा देवगम, जयसिंह कालुंडिया, सोनाराम देवगम को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिया गया.

मौके पर सामान्य ज्ञान व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में सूरज तुबिद, कृष्णा देवगम, लालकृति बिरुवा, रिंकी बानरा, राधिका बिंदाणी, अमृता देवगम, मुन्नी देवगम, सुभद्रा तांती को सार्जेंट मेजर रांधो देवगम ने पुरस्कृत किया. मौके पर ज्योति किरण सोरेंग, दीनबंधु देवगम, सोनाराम देवगम, जयश्री तियू, सिकंदर बुड़ीउली, सुरजा देवगम, सोमाय देवगम, राजेश देवगम, सोना सिंह देवगम, सिंगराय देवगम, अमन देवगम, विकास नाग, नागेश्वर बारी, मंगल सिंह तियू, बरिश्ता देवगम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola