Chaibasa News : डीएवी में सृजन-2025 का आयोजन, पल्लव पत्रिका का विमोचन

Published by : AKASH Updated At : 14 Nov 2025 11:24 PM

विज्ञापन

प्राचार्य बोले-बच्चों को मौका दें बेहतर समाज की रचना करेंगे

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ‘बाल दिवस’ पर सृजन-2025 का आयोजन व विद्यालय पत्रिका ””””पल्लव”””” के 17वें अंक का विमोचन किया गया. मौके पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्यमी सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सृजन जैसी प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मक सोच को नया आयाम देने का सशक्त माध्यम है. इसके द्वारा बच्चे स्वयं को स्वच्छंद होकर अभिव्यक्त कर पाते हैं.

प्राचार्य ओपी मिश्रा ने कहा बच्चों के नन्हे हाथों को चांद सितारे छूने दो, चंद किताबें पढ़कर वो हम जैसे हो जाएंगे. बच्चों को दायरे से बाहर निकलने का मौका दें. ये चलकर एक सुंदर समाज और संसार की रचना करेंगे. मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम किया. निर्णायक मंडली में उज्ज्वल भद्रा, विश्वजीत सतपथी, उत्तम कुमार घोष, रतन दे, असित सिंहदेव और विश्वजीत दत्ता मौजूद रहे. सृजन 2025 में लगभग 400 प्रदर्शनी और 1199 प्रतिभागी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola