Chaibasa News : भाषण में सिद्धांत प्रथम वैष्णवी को द्वितीय स्थान
Published by : AKASH Updated At : 22 Nov 2025 11:26 PM
विज्ञापन
टाटा डीएवी नोवामुंडी में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
नोवामुंडी.
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता और साइबर जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सीसीए कैलेंडर के अंतर्गत तीन स्तरों में संपन्न हुआ. कक्षा 3 से 5 के छात्रों ने “देशभक्ति/हमारे कर्तव्य”, कक्षा 6 से 8 ने “हमारी प्राचीन परंपरा/विज्ञान के दौर में भारत” और कक्षा 9 से 12 ने “विदेशों में करियर/सैन्य क्षेत्र में पराक्रम” विषयों पर अपने विचार रखे. परिणामस्वरूप कक्षा 12 के सिद्धांत कुमार दास प्रथम और कक्षा 9 की वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रहीं. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने छात्रों को अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरक संदेश दिये. मूल्यांकन में शिक्षक राजेश राम और अरविंद ठाकुर शामिल रहे. वहीं संचालन की जिम्मेदारी सीसीए प्रभारी डी.के. देव ने निभायी. तकनीकी सहयोग जे. रमा और अंतरा चौधरी ने प्रदान किया, जबकि मंच संचालन कक्षा 10 की वैष्णवी कुमारी ने किया. कार्यक्रम के बाद टाटा स्टील के जेआरडीटीटी सभागार में “साइबर जागरूकता-इंटरनेट का सुरक्षित और जिम्मेदाराना उपयोग” विषय पर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया. सत्र का संचालन ओएमक्यू आईटी टीम के सैयद ने किया. शिक्षक मानस रंजन मिश्र, कुसुम कुमारी, बृजेश पांडे और सचिन साव ने सक्रिय योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










