Chaibasa News : शिविर में रिकॉर्ड 166 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तवीर सम्मानित

Published by : AKASH Updated At : 17 Nov 2025 11:51 PM

विज्ञापन

सैयद अहमद खान फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

सर सैयद अहमद खान फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा. फाउंडेशन ने कुछ दिन पूर्व चाईबासा ब्लड बैंक में रक्त की गंभीर कमी को लेकर जनता से रक्तदान की अपील की थी. इसका व्यापक असर देखने को मिला. लोगों ने इस पुकार को दिल से स्वीकार करते हुए रिकॉर्ड-तोड़ संख्या में रक्तदान किया. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में कुल 166 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. यह संख्या फाउंडेशन द्वारा अब तक आयोजित अभियानों में सबसे अधिक रही. खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरक संदेश दिया.

शिविर का निरीक्षण करने स्वयं चाईबासा की सिविल सर्जन डॉ मिंज पहुंचीं. उन्होंने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल रक्त की कमी को दूर करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और मानवता को भी मजबूत बनाते हैं. वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ अंशुमन शर्मा ने पूरे शिविर की शुरुआत से समापन तक निगरानी की और सभी तकनीकी प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया. फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि रक्त की हर बूंद अनमोल है. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में चाईबासा सदर अस्पताल की टीम, सूर्या नर्सिंग होम, अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर की प्रमुख भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola