Chaibasa News : शहर को नशामुक्त बनाने को निकाली रैली

Published by : AKASH Updated At : 19 Nov 2025 11:52 PM

विज्ञापन

नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम और जागरुकता रैली निकाली.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम और जागरुकता रैली निकाली. कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा के निर्देश पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गयी. शराब, गुटखा, तंबाकू, मादक पदार्थों और नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा उन्मूलन के संदेश को फैलाने का संकल्प दिलाया. वहीं, जागरुकता रैली नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौक–चौराहों तक पहुंची.

रैली में पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम बताये गये. लोगों से नशा मुक्त जीवन अपनाने की अपील की. रैली में नगर प्रबंधक राहुल कुमार, कनीय अभियंता सचिन कुमार, विनय शाह, सत्यप्रकाश, कार्यालय कर्मी विशाल कुमार सहित कई अधिकारी–कर्मचारी शामिल हुए. नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में लगातार आयोजित किये जाएंगे, ताकि चक्रधरपुर को नशा मुक्त शहर बनाने का अभियान सफल हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola