चाईबासा में पीएम मोदी की जनसभा आज, 1 लाख लोग रहेंगे मौजूद, जानें क्या है तैयारी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी आज से चाईबासा में हैं. वे टाटा कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

चाईबासा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. शुक्रवार को पीएम बंगाल के बोलपुर से सीधे चाईबासा पहुंचेंगे. जहां वे सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. ये रैली 3 मई को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक इस जनसभा में लगभग 1 लाख लोग विभिन्न जगहों से पहुंचेंगे.

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा स्थल पर डेढ़ लाख स्क्वायर फीट में पंडाल का निर्माण किया गया है. वहां पर लोगों के बैठने के लिए 35000 कुर्सियां भी लगाई गयी है. पंडाल का निर्माण कारीगरों के अलावा हाइड्रा मशीन से भी किया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं. टाटा कॉलेज मैदान में सुबह से ही सुरक्षा कर्मी तैनात हैं. गौरतलब है कि सिंहभूम संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा हैं.

Also Read : Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी के मेदिनीनगर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट मोड पर

इंडिया गठबंधन की तरफ से जोबा मांझी है उम्मीदवार

सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के सामने झामुमो की जोबा मांझी है. वह मनोहरपुर से विधायक है. हेमंत सोरेन सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी है. बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गीता कोड़ा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता रहे लक्ष्मण गिलुआ को हराया था. बता दें कि सिंहभूम लोकसभा सीट के अंदर कुल 6 विधानसभा है. इसमें सभी सीट पर इंडिया गठबंधन के विधायक हैं.

Also Read : बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को बताया विकास विरोधी, बोले-सिंहभूम लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा को जीत दिलाएं

प्रधानमंत्री मोदी आज रांची में करेंगे रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर तीन मई को झारखंड आ रहे हैं. वे शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से सीधे शाम 4:00 बजे चाईबासा पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6:00 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री चाईबासा से सीधे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची में वह रोड शो भी करेंगे. भाजपा की ओर से जानकारी दी गयी है कि एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा राजपथ पर पूरे रास्ते (हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक और कार्तिक उरांव चौक) लोग कतारबद्ध होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. प्रधानमंत्री भारत माता चौक से न्यू मार्केट रातू रोड तक रोड शो करेंगे. शाम लगभग 7:30 बजे राजभवन पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि भोजन करने के बाद पीएम सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके लिए राजभवन में पीएम सुइट को तैयार कर लिया है. चार मई की सुबह योग आदि करने के बाद लगभग 9:00 बजे प्रधानमंत्री राजभवन से सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रवाना जायेंगे. वे सुबह 10:30 बजे पलामू पहुंचेंगे, जहां वे एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12:00 बजे सिसई जायेंगे. वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर लगभग 2:00 बजे के बाद प्रधानमंत्री सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे दरभंगा चले जायेंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola