Chaibasa News : ओवर कॉन्फिडेंस के कारण होती हैं अधिकतर दुर्घटनाएं : जीएम

Published by : AKASH Updated At : 16 Dec 2025 12:05 AM

विज्ञापन

गुवा सेल खदान में 63वें सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

गुवा .

सेल गुवा अयस्क माइंस, बोकारो स्टील प्लांट में सोमवार को 63वां सुरक्षा सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार व महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने सुरक्षा झंडोत्तोलन व सुरक्षा की प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर किया गया. मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि “सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी. मन, कर्म और वचन से सुरक्षा नियमों को आत्मसात करें. जल्दबाजी ना करें. ओवर कॉन्फिडेंस के कारण अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं. उन्होंने सुरक्षा दीपक जलाये रखने और असुरक्षा से लगातार लड़ने की अपील की. ई-सुरक्षा तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया. प्रबंधन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया.

खदान में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी दास

महाप्रबंधक (खान) एसपी दास ने कहा कि खदान में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. महाप्रबंधक आरके सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष का मूल मंत्र “जीरो हार्म” हासिल करना है. बिना सेफ्टी उपकरणों के खदान में प्रवेश न करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने जैसी आदतों को कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा. 63वां सुरक्षा सप्ताह सेल गुवा में 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मनाया जायेगा. इसके अंतर्गत 15 दिसंबर को सुरक्षा मॉडल रूम का उद्घाटन, 20 दिसंबर को गुवा सेल क्लब में पब्लिसिटी प्रोपेगेंडा कार्यक्रम व 22 दिसंबर को अतिथियों द्वारा माइंस का निरीक्षण किया जायेगा.

सुरक्षा मॉडल कक्ष का उद्घाटन हुआ

इस अवसर पर सीजीएम चंद्रभूषण कुमार व महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने सुरक्षा मॉडल कक्ष का उद्घाटन किया. इसके पश्चात महाप्रबंधक अनिल कुमार ने सभी को सुरक्षा की शपथ दिलायी. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में संतोष कुमार बेहरा व बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने गीत प्रस्तुति दी. मौके पर डॉ टीसी आनंद, डॉ एके अमन, डॉ एस सरकार, डॉ. प्रियंका रानी पात्रा, महिला समिति की सदस्या, नोवामुंडी भाग-1 जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एजीएम तनवीर जाफर ने किया. वहीं, धन्यवाद ज्ञापन डीजीएम माइनिंग मिलन नंदी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola