Chaibasa News : विवि के विकास के लिये मिशन मोड में कार्य करना जरूरी : कुलपति
Published by : AKASH Updated At : 30 Nov 2025 12:05 AM
विज्ञापन
केयू सभागार में शनिवार को कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आइक्यूएसी सेल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ
विज्ञापन
चाईबासा.
केयू सभागार में शनिवार को कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आइक्यूएसी सेल के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति ने किया और उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय के 16 वर्षों के सर्वांगीण विकास के लिए मिशन मोड पर कार्य करने और उच्च रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी विभागों को कार्य योजना बनाकर जुटने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने सफल दीक्षांत समारोह के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और विभागीय कार्यों के दस्तावेजीकरण को प्राथमिकता देने तथा शिक्षण-लर्निंग प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया. कार्यशाला में कुलपति ने कहा कि कार्यों की सूची नैक और आइक्यूएसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार करनी होगी, जिससे विश्वविद्यालय को बेहतर ग्रेड मिल सके. विभागाध्यक्ष और डीन को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उसके रिकॉर्ड ठीक से रखने के निर्देश दिए गए. आइक्यूएसी के डायरेक्टर डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने अब तक हुए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. डॉ. शोभित रंजन, डॉ. नीतीश महतो, डॉ. सुनीता दांगी सोरेन और डॉ. सुनील मुर्मू ने विभिन्न मापदंडों पर आधारित एक्शन प्लान का प्रस्तुतीकरण किया. अंततः डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस कार्यशाला में शिक्षक, पदाधिकारी, विभागीय कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.नैक के इन मापदंडों पर केयू में होगा कार्य
पाठ्यक्रम संबंधी पहलू, शिक्षण–अधिगम और मूल्यांकन, अनुसंधान, परामर्श एवं विस्तार गतिविधियां, भौतिक संरचना व अधिगम संसाधन, छात्र सहायता एवं प्रगति, शासन, नेतृत्व व प्रबंधन तथा नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाएं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










