Dhanbad: बाघमारा में मशीन से डीजल चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथों गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 08 Jun 2026 7:52 PM
गिरफ्तार दोनों डीजल चोर
Dhanbad: धनबाद के बाघमारा में एक प्राइवेट कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने दो लोगों को डीजल चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. दोनों मशीन से डीजल निकाल रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया. बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
शंकर प्रसाद साव
Dhanbad (बाघमारा): बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के नदखुरकी पैच में संचालित खेमका करियर आउट सोर्सिंग कंपनी के कोयला फेस में खड़ी मशीन से डीजल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को बाघमारा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाघमारा थाना क्षेत्र के सिदपोकी निवासी राजेश गोप उर्फ मुसु गोप (30 वर्ष) और मधुबन थाना क्षेत्र के खिलानधौड़ा निवासी कुशल कुमार दास उर्फ खुशाल कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है.
सुरक्षाकर्मियों ने रंगेहाथ पकड़ा
जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्लॉक दो एबीओसीपी के नदखुरकी पैच में संचालित खेमका करियर आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट की है. रविवार की अहले सुबह दोनों आरोपी कोयला फेस में खड़ी एक ‘हुंडई 360 एस्कावेटर मशीन’ से पाइप डालकर डीजल निकाल रहे थे. इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्डों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने दोनों को मौके पर ही रंगेहाथ दबोच लिया.
बाइक, पाइप और डीजल जब्त
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा सौंपे गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4 गैलन (जिसमें से 2 गैलन करीब 30 लीटर डीजल भरा हुआ) 2 खाली गैलन, डीजल निकालने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा 6 मीटर लंबा प्लास्टिक का पाइप, चोरी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (जेएच02 डब्ल्यू 3885) जब्त किया है. इस मामले को लेकर खेमका करियर आउटसोर्सिंग कंपनी के परियोजना प्रबंधक संजय ठाकुर द्वारा बाघमारा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 86/26 के तहत मामला दर्ज किया और सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें…
मजहब की दीवार भी नहीं तोड़ पाई प्यार का रिश्ता, धनबाद के विपुल ने लीं राहत प्रवीण के साथ सात फेरे
धनबाद में रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मचारी के पीएफ से 35.5 लाख की ठगी, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा परिवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










