मलूका लूप लाइन में मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, टाटा गुआ पैसेंजर दो घंटे तक रुकी रही

Updated:
विज्ञापन

बेपटरी मालगाड़ी का डिब्बा.

चक्रधरपुर रेल मंडल के मलूका स्टेशन पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, 500 से अधिक स्लीपर क्षतिग्रस्त, टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन घंटों प्रभावित रही।

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा-डांगुवापोसी रेल खंड स्थित मलूका रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया. रेलवे स्लीपर ले जा रही बीआरएन फ्लैट मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी (डी-रेल) हो गया. इस दुर्घटना में लूप लाइन ट्रैक के 500 से अधिक सिलपट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इस रेल खंड पर करीब 5 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.

शाम 5:30 बजे हुआ हादसा, रात 11:30 बजे पटरी पर आयी बोगी

यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है. मालगाड़ी चाईबासा से रेलवे सिलपट लादकर डांगुवापोसी की ओर जा रही थी. जैसे ही मालगाड़ी मलूका स्टेशन के लूप लाइन से गुजरी, अचानक उसकी एक बोगी पटरी से उतर गयी. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से रेल अधिकारियों और रेलकर्मियों की राहत टीम (रिलीफ ट्रेन) तुरंत मौके के लिए रवाना की गयी. मौके पर पहुंची टीम ने युद्ध स्तर पर काम शुरू करते हुए रात करीब 11:30 बजे बेपटरी बोगी को दोबारा पटरी पर लाया.

यात्रियों को हुई परेशानी

हालांकि, ट्रैक और सिलपट को पहुंचे भारी नुकसान के कारण लाइन की मरम्मत का काम मंगलवार सुबह तक जारी रहा. इस दुर्घटना के कारण डांगुवापोसी की ओर जा रही टाटा-गुआ पैसेंजर ट्रेन को केंदपोसी स्टेशन के समीप रोकना पड़ा, जिससे यह ट्रेन करीब 2 घंटे तक प्रभावित रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेलवे ट्रैक की मरम्मत के बाद रेल परिचालन को पुनः सामान्य कर दिया गया है.


विज्ञापन
प्रताप प्रमाणिक

लेखक के बारे में

By प्रताप प्रमाणिक

प्रताप प्रमाणिक वर्ष 2002 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्हें क्राइम और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वर्तमान में वे प्रभात खबर में संवाददाता, चक्रधरपुर कार्यालय सह प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल जर्नलिज्म का तीन वर्षों का अनुभव है. अपने अनुभव, जमीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक पत्रकारिता के दम पर उन्होंने एक विश्वसनीय और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola