Chaibasa News : कोल्हान प्रमंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता 5 से

Published by : AKASH Updated At : 17 Nov 2025 11:42 PM

विज्ञापन

ियोगिता में तीन जिलों से 15 महिला व 15 पुरुष टीमें भाग लेंगी

विज्ञापन

चाईबासा

. पश्चिमी सिंहभूम जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आगामी पांच से सात दिसंबर तक पांचवीं कोल्हान प्रमंडलीय महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता जिला स्कूल मैदान में आयोजित की जायेगी. एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिला से 15 महिला व 15 पुरुष टीम भाग लेंगी. साथ ही 20 ऑफिशियल भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि अब तक 8 पुरुष व आठ महिला टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार, द्वितीय पांच हजार व तृतीय को 2 हजार रुपये व मोमेंटो के साथ सम्मानित किया जायेगा.

कमेटी का हुआ विस्तार

बैठक में कमेटी का विस्तार हुआ, जिसमें कृष को उपाध्यक्ष, दुर्योधन पान सह सचिव व उर्मिला होनहागा को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मोहंती व गीता हेंब्रम को चुना गया. कोल्हान प्रभारी श्यामल दास, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी व जिला सचिव अनु पूर्ति ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक में अशोक सिरका, हीरामणि, लक्ष्मण महतो, देवाशीष देवाशीष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola