Chaibasa News : रुचि, दक्षता व स्कोप को ध्यान में रख करियर का चयन करें : विष्णु राठौर

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : रुचि, दक्षता व स्कोप को ध्यान में रख करियर का चयन करें : विष्णु राठौर

जैंतगढ़ : पीएमश्री प्लस टू विद्यालय में बच्चों की करियर काउंसेलिंग हुई

विज्ञापन

जैंतगढ़. पीएमश्री एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय जैंतगढ़ में बुधवार को छात्र- छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस व काउंसेलिंग कार्यक्रम किया गया. मैट्रिक-इंटर में उत्तीर्ण छात्रों को करियर चुनने में आवश्यक तथ्य, रुचि व स्कोप पर चर्चा हुई. यहां काउंसेलर के रूप में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम, सुरजू बास्के उपप्रबंधक आइसीआइसीआइ बैंक जैंतगढ़, स्नेहा झा, विष्णु चरण राठौर उपस्थित थे. अधिवक्ता विष्णु राठौर ने कहा कि मैट्रिक तक विद्यार्थी बिंदास रहते हैं. मैट्रिक के बाद करियर की चिंता सताती है. करियर चुनाव में विभिन्न एंगल से मंथन कर निर्णय लेना चाहिए. सबसे पहले रुचि, फिर उस विषय में दक्षता, स्कोप पर मंथन करें. भविष्य में रोजगार के अवसर के अनुसार करियर का चयन करना अधिक हितकर होता है. छात्र छात्राओं ने करियर से संबंधित प्रश्न पूछे. कार्यक्रम में प्राचार्य सुशांत प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जमादार लागुरी, समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नायक, सदस्य आबिद हुसैन, सुशांत कुमार प्रधान, जेमामणि महतो, सबिता महतो, धीरेन्द्र गागराई, समाज सेवी आमिर रशीद, शिक्षक वासिफ रजा, बामन किशोर कर, विक्टोरिया तोपनो, अर्पण खाखा, अबंती सिंकु, स्मिता कारोवा, हुरमत जहां, झरना प्रधान,अजय महतो, अमित प्रधान, संजीव सिंह कुंटिया, कुमारी पुष्पा, राकेश कुमार रंजन व राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola