नगरकट्टा में ग्रामीणों की बैठक, स्वास्थ्य केंद्र की हुई मांग

Updated:
विज्ञापन
तसवीर: 21 सीबीएस 8- बैठक में भाग लेते लोग | Prabhat Khabar Network

बैठक में भाग लेते लोग | Prabhat Khabar Network

चाईबासा के नगरकट्टा में ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र और गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम नगरकट्टा में मंगलवार को ग्रामीण मुंडा भगवान बिरुवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गांव के सर्वांगीण विकास, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, एसआइआर प्रक्रिया और सामाजिक एकता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई.

नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की उठेगी मांग

बैठक में ग्रामीणों ने गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग को लेकर शीघ्र ही उपायुक्त को मांग-पत्र सौंपा जाएगा. इसके अलावा मानकी-मुंडा आवास निर्माण, देशाउली की घेराबंदी और जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार पर भी सहमति बनी.

मझगांव घटना पर जताई चिंता

मझगांव के पांडुकी में हुई घटना पर ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की. 'हो समाज युवा महासभा' के जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने एसआइआर प्रक्रिया की जानकारी दी. बैठक में मंझारी प्रखंड स्तर पर बुद्धिजीवियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर जिला सचिव ओयबन हेम्ब्रम, बुदिया बिरुवा, बाबेन बिरुवा, मंगल सिंह सांडिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Sunil Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Sunil Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola