मायके जाने से मना किया तो नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
मायके जाने से मना किया तो नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चाईबासा के हेरमा गांव में मायके जाने की जिद पूरी न होने पर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

राजनगर थाना अंतर्गत हेरमा गांव में एक विवाहिता ने घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला सीता हेंब्रम 17 हेरमा गांव निवासी मानकी किशोर हेंब्रम की पत्नी थी. घटना सोमवार शाम की है. परिजनों ने उसे फांसी से उतार कर आनन-फानन में इलाज कराने के लिए उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

10 महीने पहले हुई थी शादी

पति मानकी किशोर हेंब्रम ने बताया कि 10 माह पूर्व शादी हुआ था. उन्होंने बताया कि पत्नी मायके जाना चाहती थी. उसे यह कहकर जाने से मना किया गया कि अभी खेत में काम हो रहा है. इसके बाद से वह नारज हो गयी. पति ने कहा कि सोमवार को सुबह उसकी मां खेत काम करने चली गयी, पिता बैल चराने गए एवं वह ट्रैक्टर चलाने चला गया. पत्नी को कहा कि घर में रहना बारिश होने पर जलावन लकड़ी घर में अंदर कर देना. शाम करीब चार बजे घर आया तो घर का ग्रिल अंदर से ताला बंद पाया. बाहर से आवाज दिया गया पर दरवाजा नहीं खोली. इसके बाद खिड़की की ओर से झांका तो पत्नी को दुपट्टा के फंदे से लटका हुआ देखा. उन्होंने बताया कि छोटे भाई के पास ताला का एक चाबी था. जब छोटे भाई स्कूल से आने के बाद ताला खोलकर अंदर गये और दुपट्टा के फंदे को काटकर पत्नी को नीचे उतारा. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola