25 जुलाई को चाईबासा में होगी झारखंड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा
Updated:
विज्ञापन
चाईबासा के रविन्द्र भवन में 25 जुलाई को झारखंड आंदोलनकारियों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होकर उन्हें नमन करेंगे.
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में 25 जुलाई को सुबह 11 बजे चाईबासा के रविन्द्र भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी. केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि कार्यक्रम में आजसू संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा, प्रभाकर तिर्की, रत्नाकर भेंगरा, लम्बोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, ललित महतो समेत कई वरिष्ठ आंदोलनकारी शामिल होंगे.
विज्ञापन
सभा में दामू बानरा, देवेंद्र माझी, केसी हेम्बरोम सहित झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले सभी दिवंगत आंदोलनकारियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन