बर्तन दुकानदार के घर में घुसकर लूटपाट और गोली चलाने के मामले में एकगिरफ्तार, इस तरह दिया था घटना को अंजाम

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधी और जानकारी देती पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनोहरपुर के सिमेरिता में बर्तन फेरी करने वाले के घर लूटपाट और गोलीबारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

चाईबासा : मनोहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिमेरता में घर में घुसकर लूटपाट करने और गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. आरोपियों में मनोहरपुर थाना क्षेत्र के धानपाली निवासी जसवंत महतो उर्फ छोटू (25) और सुंदरगढृ जिला के बिसरा थाना क्षेत्र के कोपसिंगा गांव ढुंगरी टोला निवासी अजय गोप उर्फ कालु (19) शामिल हैं. इसकी जानकारी पुलिस ने प्रेसवार्ता कर दी.

विज्ञापन

क्या है मामला

एसडीपीओ टुटी ने बताया - 12 सितंबर 2026 को मनोहरपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के सिमेरता गांव में अपराधियों ने बर्तन फेरी करनेवाले सुरोजित दास के घर में घुसकर लूटपाट की. विरोध करने पर फेरीवाले के पेट में गोली मार दी थी. इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी.

एसपी ने छापेमारी दल का किया था गठन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) के द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. दल घटनास्थल पहुंचा तो ग्रामीणों ने अपराधी जसवंत महतो उर्फ छोटू को जख्मी हालत में पुलिस को सुपुर्द किया. अपराधी ने पूछताछ में बताया - घटना में उनके अतिरिक्त अजय गोप उर्फ कालु शामिल था.

लूटपाट करने की बनायी थी योजना

आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए ही वे दोनों पहले से ही योजना बनाकर रेकी कर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे. 12 सितंबर को दोनों ने शराब का सेवन किया और रात में 9.30 बजे योजनापूर्वक ग्राम सिमेरिता में बर्तन फेरी करनेवाले के घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया था. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार व गोली, खोखा बरामद कर लिया.

ओडिशा से गिरफ्तार हुआ दूसरा आरोपी

दूसरे आरोपी अजय गोप को ओडिशा के बिसरा थाना अंतर्गत कोपसिंगा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वादी सुरोजित दास ने दर्ज मामले में बताया है कि 12 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे घर में खाना बना रहे थे. उसी समय 2 व्यक्ति पिस्टल के साथ उनके घर में घुसे और पिस्टल का भय दिखाकर जान मारने की धमकी देते हुए 20-25 हजार रुपये लूटकर भागने लगे. हिम्मत कर एक अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया तो गोली चला दी. गोली सुरोजित दास के पेट में लगी. दूसरा भागने में सफल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola