जनगणना फॉर्म में ओबीसी कॉलम शामिल नहीं करने पर कांग्रेस का पैदल मार्च 16 को

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते कांग्रेसी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनगणना फॉर्म में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल न किए जाने के विरोध में कांग्रेस 16 सितंबर को चाईबासा में पैदल मार्च का आयोजन कर रही है. यह पदयात्रा सामाजिक न्याय और ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए निकाली जा रही है.

विज्ञापन

चाईबासा : जनगणना फॉर्म में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस 16 सितंबर को बापू वाटिका से लोक भवन तक पैदल मार्च निकालेगी. आंदोलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी.

विज्ञापन

ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए पदयात्रा : चंद्रशेखर

प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दास ने कहा कि सामाजिक न्याय और ओबीसी समाज के अधिकारों के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है. जनगणना से ही वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति स्पष्ट होती है, इसलिए अलग कॉलम जरूरी है. ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा कि स्पष्ट आंकड़े होने से सरकार की कल्याणकारी नीतियां अधिक प्रभावी बन सकेंगी. कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां व इम्तियाज खान मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola