मतदाता सूची में न हो कोई गलती, प्रशासन ने की सर्वदलीय बैठक

Updated:
विज्ञापन
सदर एसडीओ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण पर बल

चाईबासा में सदर एसडीओ की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और उसे त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पारदर्शी व सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को शुद्ध व विश्वसनीय बनाने में राजनीतिक दलों की सहभागिता पर बल दिया गया.

एसडीओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार होती है सही मतदाता सूची है, जिसमें बीएलओ और बीएलए-2 की भूमिका अहम है. बैठक में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से प्रताप कटियार, रवि शंकर विश्वकर्मा, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से कैसर परवेज व आजसू से अजय महतो उपस्थित थे.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola