IED Blast|Naxal Encounter|मारादिरी में लकड़ी चुनने गई बुजुर्ग महिला की आइइडी बलास्ट में मौत, तुम्बाहाका-पातातोरोब जंगल में मुठभेड़

IED Blast|Naxal Encounter| झारखंड के कोल्हान रिजर्व फॉरेस्ट में बुजुर्ग महिला की आइइडी ब्लास्ट में मौत हो गई है. वहीं, तुम्बाहाका-पातातोरोब जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.
IED Blast|Naxal Encounter| चाईबासा, सुनील कुमार सिन्हा : झारखंड में पुलिस और सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, तो नक्सली भी उन्हें निशाना बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इसमें कई बार बेनुगाह ग्रामीणों की मौत हो जाती है. एक बार फिर कोल्हान रिजर्व फॉरेस्ट में एक बुजुर्ग महिला की आइइडी ब्लास्ट में मौत हो गई है. वहीं, तुम्बाहाका-पातातोरोब जंगल में नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.
मारादिरी जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ आईईडी ब्लास्ट
पुलिस ने बताया कि कोल्हान रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र के गोइलकेरा थाना अंतर्गत मारादिरी जंगल में लकड़ी चुनने गयी एक वृद्धा की आइइडी ब्लास्ट में मौत हो गई. नक्सलियों ने पुलिस एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइइडी बिछा रखे थे. द्वारा बिछाये गये आइइडी बलास्ट होने के कारण हो गयी. वहीं शुक्रवार को टोंटो थाना अंतर्गत सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ की खबर है.
सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सली दस्ते ने शुरू कर दी फायरिंग
शुक्रवार (16 फरवरी) को सुरक्षा बल के जवान टोंटो के तुम्बाहाका व पातातोराब क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी बीच जंगल व पहाड़ी के बीच नक्सली दस्ते ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाना शुरू कर दिया. साथ ही नक्सलियों को घेरने लगे. इस दौरान दोनों ओर से 4-5 राउंड फायरिंग हुई. इसी क्रम में सुरक्षा बलों ने दस्ते को लगभग घेर भी लिया था, लेकिन पहाड़ी व जंगल से घिरे होने के कारण नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग गए. खबर लिखे जाने तक सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
लकड़ी चुनने गई बुजुर्ग महिला की आइइडी ब्लास्ट में हो गई मौत
गौरतलब है कि गोइलकेरा थनांतर्गत मारादिरी पास जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में लकडी चुनने की गयी एक वृद्धा (56) नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए आईईडी बम के चपेट में आयी गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वृद्धा का शव को वहां से बाहर निकालने की कोशिश में जुटी है. खबर लिखे जाने तक वृद्धा की पहचान नहीं हो पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




