Chaibasa: गुवा सेल अस्पताल में हंगामा, बिना ऑक्सीजन मरीज को रेफर करने पर महिलाओं ने रोकी एंबुलेंस
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 16 May 2026 8:32 PM
एंबुलेंस को रोकती महिलाएं
Chaibasa के गुवा सेल अस्पताल में बिना ऑक्सीजन मरीज को रेफर करने के आरोप पर महिलाओं ने हंगामा किया और एंबुलेंस को रोक दिया.
Chaibasa: गुवा सेल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब एक मरीज को बिना ऑक्सीजन के राउरकेला के आईजीएच अस्पताल रेफर किए जाने पर महिलाओं ने एंबुलेंस को रोक दिया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. परिजनों और स्थानीय महिलाओं का आरोप था कि गंभीर स्थिति में मरीज को बिना पर्याप्त चिकित्सा सुविधा के भेजना लापरवाही है.
डॉक्टर ने दी ये दलील
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे और महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ मौके पर पहुंचे. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की. इस पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की स्थिति सामान्य है, इसलिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं समझी गई और उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा था.
फिलहाल मरीज को गुवा में ही रखा गया
डॉक्टरों के इस जवाब पर यूनियन नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मरीज सामान्य है तो उसे बाहर रेफर करने की जरूरत ही क्या है, उसका इलाज गुवा अस्पताल में ही किया जाना चाहिए. काफी देर तक चले हंगामे और बहस के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को फिलहाल गुवा सेल अस्पताल में ही भर्ती रखकर इलाज जारी रखने का निर्णय लिया. इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं.
ये भी पढ़ें…
Chaibasa News : अब हर शुक्रवार को मिलेंगे स्टांप पेपर व कोर्ट फीस टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










