Chaibasa News : दो बाइक की टक्कर में दो महिला समेत चार गंभीर
Published by : AKASH Updated At : 13 Sep 2025 11:21 PM
विज्ञापन
झींकपानी थाना के चेड़ेया पहाड़ी के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
चाईबासा.
झींकपानी थाना के चेड़ेया पहाड़ी के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे दो महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शनिवार शाम की है. घायलों की पहचान तांतनगर ओपी के सेरेंगबिल निवासी जामुना तियु, फूलो कुदादा और खेड़िया टांगर गांव निवासी रिशा पूर्ती तथा दूसरी बाइक पर सवार झींकपानी के कुलडीहा गांव निवासी कृष्णा बारी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर जामुदा तियु, फूलो कुदादा और रिशा पूर्ति सवार थे. वे लोग झींकपानी के चेड़ेया पहाड़ी गांव से पूजा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में चेड़ेया पहाड़ी के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी. इससे बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गये. घायल कृष्णा बारी ने बताया कि वह किसी काम से पाताहातु गांव जा रहा था. चारों घायलों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










