Chaibasa News : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों को लेकर चार जोड़ी ट्रेनें रहेंगी रद्द

Published by : AKASH Updated At : 21 Dec 2025 11:52 PM

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 23 से 28 दिसंबर तक विकास कार्य होगा.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 23 से 28 दिसंबर तक विकास कार्य होगा. जिसको लेकर रेलवे ने विभिन्न तिथियों में चार जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द किया है. 5 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें गंतव्य स्टेशनों से पहले यात्रा समाप्त करेगी. जबकि चार ट्रेनें रीशेड्यूल होकर चलेगी. यह जानकारी रेलवे ने दी है.

विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 23 दिसंबर

68053/68054 आद्रा- बराभूम-आद्रा मेमू 28 दिसंबर

68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 23 व 27 दिसंबर

68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू 22, 25 व 28 दिसंबर को

गंतव्य स्टेशन से पहले यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें

18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 22 व 25 दिसंबर को बोकारो सीटी स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी.

13503/13504 वद्र्मान- हटिया-वर्द्धमान मेमू ट्रेन 22 व 25 दिसंबर को गोमो स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी .

68056/ 68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 23 दिसंबर को आद्रा स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी. 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी.

68055/68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 दिसंबर को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी और यहीं से खुलेगी.

रीशेड्यूल होकर चलेंगी ये ट्रेनें

18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 व 28 दिसंबर को 2 घंटे 18184 बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 28 दिसंबर को 1 घंटे 68088 धनबाद-बंकुड़ा मेमू 22 व 27 दिसंबर को 1 घंटे 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 28 दिसंबर को ढाई घंटे रीशेड्यूल होकर चलेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola