Chaibasa News : फॉरेस्ट फाइटर्स ने जीता खिताब

Updated at : 06 Feb 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : फॉरेस्ट फाइटर्स ने जीता खिताब

गोइलकेरा के डालैकेला में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम : विधायक

विज्ञापन

गोइलकेरा. गोइलकेरा के डालैकेला खेल मैदान में वीर शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल गोइलकेरा क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया. गुरुवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में फॉरेस्ट फाइटर्स ने कोल्हान किंग्स को छह विकेट से पराजित कर विजेता बना. कोल्हान किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बनाये. जवाब में फॉरेस्ट फाइटर्स ने 14.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर विधायक जगत माझी ने पुरस्कृत किया. विशाल लकड़ा को मैन ऑफ द सीरीज, मसीह दास बारला को सर्वाधिक रन और छक्के जड़ने के लिए, बेस्ट कैच हंजेला तौहीद और सर्वाधिक विकेट के लिए शोएब अहमद को पुरस्कार दिया गया. मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि गोइलकेरा के डालैकेला खेल मैदान को विकसित कर स्टेडियम बनाया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में अकबर खान, हेमचंद महतो, अजय नायक, प्रिंस खान, बजरंग प्रसाद, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola