Chaibasa News : चाईबासा में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने थाने में शिकायत की

Updated at : 23 Feb 2025 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने थाने में शिकायत की

मुंडा पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और सामानों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया

विज्ञापन

चाईबासा. मुफ्फसिल थाना के पुराना चाईबासा में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है. इसमें दोनों पक्ष के लोग थाना पहुंचे. एक एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसमें प्रथम पक्ष ग्रामीण मुंडा जानुम सिंह देवगम ने दूसरे पक्ष नारायण देवगम, उसकी पत्नी चांदमनी देवगम और बेटे सन्नी देवगम समेत अन्य 25 लोगों को आरोपी बनाया है. वहीं दूसरे पक्ष के नारायण देवगम ने मुंडा जानुम सिंह देवगम समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के बाद मुंडा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. मुंडा ने आरोप लगाया कि शनिवार रात 11 बजे वह घर में सो रहा था. उसी समय नारायण देवगम, उसकी पत्नी, बेटे और अन्य 20-25 लोगों के साथ लाठी-डंडा व हथियार से लैस होकर घर में घुस गये. गाली-गलौज करते हुए घर के सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसकी पत्नी जीरा देवगम के साथ भी मारपीट की गयी. मैंने घर से भागकर अपनी जान बचायी. कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. मुंडा ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. दूसरे पक्ष की ओर से नारायण देवगम ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे वह अपना घर जा रहा था. उसी समय मुंडा जानुम सिंह देवगम व अन्य चार लोगों ने एक दुकान के पास उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पॉकेट से 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने कहा कि मामले की जांच के बाद थाना में मुंडा पक्ष का मामला को दर्ज कर लिया गया है. दूसरे पक्ष का मामला दर्ज नहीं हुआ है. दूसरे पक्ष के मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola