Chaibasa News : शहर के विकास के लिए चेंबर और नप मिलकर करेंगे काम : नितिन प्रकाश

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : शहर के विकास के लिए चेंबर और नप मिलकर करेंगे काम : नितिन प्रकाश

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नप अध्यक्ष व पार्षद को किया सम्मानित

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम चेंबर के पूर्व अध्यक्ष व आजीवन ट्रस्टी नितिन प्रकाश के नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने और कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा के वार्ड पार्षद बनने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ. दोनों जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि चेंबर से उनका जुड़ाव बहुत पुराना और आत्मीय है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष बनने के साथ चेंबर के सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ गयी है. उन्होंने स्वच्छता, यातायात और व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार में सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की, ताकि चाईबासा को एक आदर्श शहर बनाया जा सके.

चेंबर के लिए गौरव का क्षण : मधुसूदन अग्रवाल

समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि यह चेंबर परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि संगठन का एक सक्रिय सदस्य शहर का प्रथम नागरिक बना है. नितिन प्रकाश के खेल, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चाईबासा के विकास को नयी दिशा मिलेगी.

सकारात्मक और दूरदर्शी नेतृत्व : संजय चौबे

चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे ने नितिन प्रकाश के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें कर्मठ और दूरदर्शी व्यक्तित्व का धनी बताया. उन्होंने कहा कि नितिन प्रकाश की कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रही है. उनके अध्यक्ष बनने से शहर के समग्र विकास की उम्मीदें जगी हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से चेंबर के मुख्य ट्रस्टी अनिल खिरवाल, ललित शर्मा, गुरमुख सिंह खोखर, मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव खिरवाल, दुर्गेश खत्री, संयुक्त सचिव गोविंदा खेतान, विवेक सिन्हा सहित पीयूष गोयल, निशान चौबे, सौरभ गुप्ता, पंकज चिरानिया और बड़ी संख्या में चेंबर के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola