Chaibasa News : उन्मेष अंतरराष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल में हो साहित्यकार डोबरो को आमंत्रण

Published by : AKASH Updated At : 04 Sep 2025 11:31 PM

विज्ञापन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से संचालित साहित्य अकादमी ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली को उन्मेष अंतरराष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया है.

विज्ञापन

चाईबासा.

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से संचालित साहित्य अकादमी ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली को उन्मेष अंतरराष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया है. उक्त आयोजन में देश की 24 भाषाओं में काम करने वाले साहित्यकार, लेखक, बुद्धिजीवी, आलोचक, कवि आदि का जुटान होगा. वहीं, देश-विदेश में साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे. इस वर्ष 25 से 28 सितंबर तक साहित्य अकादमी व बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पटना (बिहार) के गांधी मैदान स्थित अशोक कन्वेंशन सेंटर में उन्मेष :अंतर्राष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान 26 सितंबर को आदिवासी कविताओं के पाठ के लिए समागम रखा गया है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला के हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली को भाग लेने के लिए साहित्य अकादमी दिल्ली से आमंत्रित किया गया है. इसे लेकर श्री बुड़ीउली समेत आदिवासी साहित्यकारों में खुशी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola