ePaper

Chaibasa News : चाईबासा में जिला समन्वय समिति का गठन जल्द होगा

Updated at : 22 Dec 2025 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा में जिला समन्वय समिति का गठन जल्द होगा

कर्मचारी, मजदूर, छात्र और किसानों की एक समन्वय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मजदूरों व कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की रविवार को चाईबासा के एक होटल में संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मजदूरों पर हो रहे शोषण को रोकने के लिए जिले में कर्मचारी, मजदूर, छात्र और किसानों की एक समन्वय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. कहा कि समन्वय समिति मजदूरों व कर्मचारियों पर हो रहे शोषण पर काम करेगी. साथ ही का केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार लेबर कोड का विरोध किया गया. चर्चा हुई कि झारखंड में बहुत सारे संस्थानों में अभी भी सरकारी दर से मजदूरों को मजदूरी नहीं जा जाती है. समन्वय समिति मजदूरों को उनका हक दिलाने का काम करेगी. समन्वय समिति गठित करने के लिए चाईबासा में जल्द ही एक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बीमा कर्मचारी महासंघ, सेल्स रिप्रेजेंटिव एसोसिएशन, यूनाइटेड मिनरल्स एसोसिएशन के पदाधिकार, आदिवासी अधिकार मंच, अखिल भारतीय महिला समिति व छात्र भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola