Chaibasa News : व्यापारिक समस्याओं व बैंकिंग सेवाओं में सुधार पर चर्चा
Published by : AKASH Updated At : 16 Nov 2025 11:37 PM
विज्ञापन
संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पश्चिमी सिंहभूम चेंबर की उप-समितियां गठित
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की द्वितीय बैठक रविवार को अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चेंबर की ओर से आगामी महीनों में संचालित किये जाने वाले कार्यक्रमों, व्यापारिक समस्याओं के समाधान, सरकारी विभागों से समन्वय, उद्योग एवं बाजार विकास, सड़क-सुरक्षा, पेयजल, रेलवे व बैंकिंग सेवाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया.गठित उप-समितियां के पदाधिकारी
स्वास्थ्य एवं दवा समिति में संतोष डे व कुमुदुनी सिंह, बैंक समिति में हर्ष दोदराजका, विद्युत समिति में अमरेंद्र मिश्रा, भूमि एवं लीज समिति में पवन चांडक, नगर परिषद समिति में मनीष गुप्ता, जनसंपर्क समिति में ओमप्रकाश केडिया, पेयजल समिति में संतोष सिन्हा, पर्यावरण समिति में इम्तियाज़ खान, इनकम टैक्स एवं जीएसटी समिति अभिषेक दोदराजका, श्रम एवं हार्डवेयर समिति में उत्तम अग्रवाल, सड़क एवं परिवहन समिति में मनोज कुमार चौरसिया एवं राधा मोहन बनर्जी, विधि सलाहकार समिति में मुकेश राठौर, राजनीतिक जनसंपर्क समिति में हर्ष कुमार सीएसआर एवं स्थानीय प्रशासन समिति में कुणाल सराफ, रेलवे प्रशासन समिति में मोहित भगेरिया, आपातकालीन सेवा समिति में राजू शर्मा, उद्योग विभाग समिति में दीपक अग्रवाल, होटल एवं रेस्टोरेंट समिति में विकास गुप्ता एवं श्री श्रीकांत मुंधड़ा, शिक्षा समिति में निलेश दोदराजका, नापतोल एवं खाद्यान्न समिति में श्याम विजयवर्गीय, वस्त्र थोक एवं खुदरा समिति में छोटू लाल गुप्ता, सड़क सुरक्षा समिति में पुनीत अग्रवाल एवं दूरसंचार समिति में अभिषेक चौरसिया को शामिल किया गया है. रविवार को सभी उप- समितियों के चेयरमैन कमेटी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने सभी नवगठित समितियों के उत्तरदायी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई उप-समितियां संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेंगी और जिले के व्यापारिक हितों की रक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. बैठक में चक्रधरपुर के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अजय शर्मा और काफी सदस्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










