Seraikela Kharsawan News : प्रसव पूर्व जांच में कम उपलब्धि वाले प्रखंडों पर नाराज हुए डीसी

Published by : AKASH Updated At : 20 Dec 2025 11:50 PM

विज्ञापन

डीसी चंदन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की

विज्ञापन

चाईबासा . जिला समाहरणालय में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. इसमें प्रसव पूर्व जांच के अंतर्गत कम उपलब्धि वाले प्रखंडों के प्रति डीसी ने असंतोष व्यक्त किया. कार्य योजना बनाकर वंचित महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ देने, संस्थागत प्रसव में कम उपलब्धि वाले प्रखंडों को डिलीवरी प्वाइंट तैयार करने व गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी कराने के लिए सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने विशेष रूप से शिशु मृत्यु दर में आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसमें सुधार के लिए सभी गर्भवती महिलाओं एवं नवजातों पर प्रारंभिक स्तर से निगरानी रखें. समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर उचित पहल सुनिश्चित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola