Chaibasa News : प्रतियोगिता से छात्राओं में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना : डॉ प्रीतिबाला

Published by : AKASH Updated At : 16 Nov 2025 11:33 PM

विज्ञापन

महिला कॉलेज में बिरसा मुंडा जयंती व जनजातीय गौरव दिवस मना

विज्ञापन

चाईबासा.

महिला कॉलेज में रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया. इसमें छात्राओं की सृजनात्मक बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा व टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेश चंद्र दास ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर की. इस मौके पर पांच दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी. चित्रांकन प्रतियोगिता में “झारखंड : कला और संस्कृति ” विषय पर बच्चों ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सुंदर रूप दिया. निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “झारखंड के अनकहे नायक ” पर अपने विचार प्रस्तुत किया. वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “झारखंड में महिलाओं की स्थिति ” पर पक्ष और विपक्ष में अपने तार्किक विचार रखे. भाषण प्रतियोगिता में “झारखंड में पर्यटन: अनदेखी संभावनाएं ” विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की. इस मौके पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है. इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सृजनशीलता और सामाजिक जागरुकता बढ़ती है. वहीं मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सुरेश चंद्र दास ने झारखंड के गठन में नेताओं की भूमिका एवं जनजाति गौरव के बारे में बातकर बच्चों का मार्गदर्शन किया. राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियां और विकास यात्रा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. आइक्यूएसी समन्वयक डॉ अमृता जायसवाल ने कहा कि झारखंड बने पूरे 25 साल हो चुके हैं. इस राज्य ने खनिज संपदा से लेकर खेल के मैदान तक दुनिया को बहुत कुछ दिया है. पर हम बिरसा मुंडा के सपनों और आदर्शों का झारखंड बना पाए हैं? यह सवाल आज भी उतना ही प्रासंगिक है.

विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

इस कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर डॉ सुचिता बाड़ा, प्रो सविता सुंडी, प्रो मनीषा बिरुवा, प्रो नम्रता खलखो, डॉ अमृता जायसवाल, डॉ अंजना सिंह, डॉ प्रशांत खरे, प्रो सोनामाई सुंडी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, प्रो धनंजय कुमार उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola