Chaibasa News : कॉलेज बस व हाइवा में भिड़ंत, 15 विद्यार्थी घायल

Published by : AKASH Updated At : 22 Nov 2025 11:34 PM

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. मानिकपुर-दावबेड़ा चौराहे पर सुबह 7.30 बजे हुआ हादसा, वाहन में गिट्टी लदा था

विज्ञापन

जैंतगढ़.

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर दावबेड़ा सड़क चौराहे पर सुबह 7.30 बजे कॉलेज बस को गिट्टी लदे हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी कॉलेज बस (जेएच 06 ई 0248) जैंतगढ़ से छात्रों को लेकर जा रही थी. बस जैसे ही मानिकपुर गांव पार कर रही थी कि दावबेड़ा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा (बीआर 04 जी ए 1024) ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का कुछ हिस्सा हाइवा में घुस गया. ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों के चालक और बस में सवार कुल 28 छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया.

बस चालक को गंभीर चोटें आयीं, वहीं हाइवा चालक का पैर टूट गया. दुर्घटना में 15 बच्चे घायल हुए, जिनमें से चार छात्राओं को अधिक चोटें आयी है. सभी घायलों को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां छात्राओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि चालकों को रेफर किया गया. घटना की सूचना पाकर जगन्नाथपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को अधीन कर जांच शुरू कर दी. घटना की सूचना पाकर कॉलेज प्रबंधन भी मौके पर और अस्पताल आकर घायलों की तबीयत पूछने पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola