Chaibasa News : चाईबासा ने चक्रधरपुर को हराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से बीएल नेवटिया टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रहे 9वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच चाईबासा क्रिकेट क्लब व देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बराबर रन होने से मैच टाई हो गया. नियमानुसार, दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर कराये गये. इसमें चाईबासा क्रिकेट क्लब ने छह रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये और मैच टाई हो गया. एक-एक ओवर के सुपर ओवर में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाये. जवाब में देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की टीम एक ओवर में 11 रन ही बना पायी.चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब का हराया
अपराह्न एक बजे से खेले गये दूसरे मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में 98 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 18.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










