Chaibasa News : आदिवासी अस्मिता के नायक थे बिरसा मुंडा
Published by : AKASH Updated At : 14 Nov 2025 11:09 PM
पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनी धरती आबा की जयंती, आकाश बोले
चाईबासा.
पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय के हो भाषा के शिक्षक प्रो डॉ बसंत चाकी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, आचार्य नरेश राम व अयोध्या पांडे ने किया. मुख्य अतिथि आकाश ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला. बिरसा मुंडा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे. डॉ बसंत चाकी ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला.बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
इस मौके पर कक्षा द्वितीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन व कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहनों के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई. चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय में प्रथम आयुष लोहार, द्वितीय वीरेंद्र सिंकु तथा तृतीय एलियन बिरुली, कक्षा चतुर्थ में प्रथम श्रावण, द्वितीय हनोक कुमार तथा तृतीय मुन्नी बोदरा और कक्षा पंचम में प्रथम सनीमा दोराइबुरु, द्वितीय अमन कुमार तथा तृतीय प्रियांशु यादव रहे. निबंध प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ में प्रथम सुनील आल्डा, द्वितीय निकिता और तृतीय तनु प्रिया, कक्षा सप्तम में प्रथम राजलक्ष्मी तियु, द्वितीय खुशबू कुमारी और तृतीय जसमी हेंब्रम, कक्षा अष्टम में प्रथम लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय प्रमिला हांसदा और तृतीय स्नेहा प्रधान, कक्षा नवम में प्रथम गंगाश्री चाम्पिया द्वितीय प्रीति कुमारी और तृतीय राही सरकार ,वही दशम में प्रथम शुभोश्री चटर्जी, द्वितीय अलीशा और पुजा टोप्पो तृतीय हुए हैं. विजेता प्रतिभागियों को रामध्यान मिश्र, बजरंग लाल चिरानिया व सोहनलाल मुंदड़ा, तुलसी प्रसाद ठाकुर, दिलीप गुप्ता को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










