धनबाद: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाश हुए दुर्घटना के शिकार, एक का पैर टूटा, दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद जिले में महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
नीरज की रिपोर्ट
Dhanbad Crime News: धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में सोमवार को चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पकड़े गए. महिला से चेन छीनकर तेज रफ्तार बाइक से भाग रहे दो अपराधी पुलिस की सक्रियता और दबाव के बीच दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसे में एक अपराधी का पैर टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
मायके आ रही महिला का चेन छीना
सरायढेला थाना की पुलिस ने बताया कि राजगंज से अपने मायके पलानी भाई के साथ आ रही महिला वेदमाना कुली को बदमाशों ने निशाना बनाया. चलती बाइक से पहुंचे दोनों बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली और सरायढेला की ओर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया.
गोल बिल्डिंग के पास दिखे आरोपी
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाइक सवार अपराधी सरायढेला थाना क्षेत्र के गोल बिल्डिंग के पास देखे गए हैं. इसके बाद सरायढेला थाना की पुलिस ने तत्काल उनका पीछा शुरू कर दिया. पुलिस को पीछे आता देख दोनों अपराधी तेज रफ्तार से भागने लगे. भागने की जल्दबाजी में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े.
आरोपियों की पहचान
दोनों को पुलिस ने मौके पर ही कब्जे में ले लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदू कुमार विश्वकर्मा और कर्ण वर्मा के रूप में हुई है. दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं. दोनों बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं. हादसे में चंदू कुमार विश्वकर्मा का पैर टूट गया जबकि कर्ण वर्मा घायल हो गया.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात के साथ-साथ उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें…
छह साल से खाली है झारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी, 5200 से अधिक मामले लंबित
10 जून से बालू उठाव पर लग जायेगी रोक, केवल 14 घाट ही हो पाये चालू, धड़ल्ले से हो रहा अवैध कारोबार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए