ePaper

Chaibasa News : वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, चार घंटे सड़क जाम

Updated at : 22 Nov 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, चार घंटे सड़क जाम

जगन्नाथपुर के लाखीपाई गांव के पास हुई दुर्घटना

विज्ञापन

जैंतगढ़.

जगन्नाथपुर थाना के लाखीपाई गांव के पास वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक के पीछे बैठा इसका छोटा भाई घायल हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना शनिवार सुबह सात बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार कांटाबिला गांव के गाड़ासही गांव का 15 वर्षीय किशोर बाइक से अपने छोटे भाई के साथ गुमुरिया से अपने गांव लौट रहा था.

इसी क्रम में लखीपाई जोड़ा तालाब के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के साथ टक्कर हो गयी. घटना में बालक का मौके पर ही मौत हो गयी. पीछे बैठा उसके भाई को हल्की चोट लगी है. लाखीपाइ गांव के मुंडा जमादार लगुरी ने घटना की सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को दी. जगन्नाथपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के विरोध में चार घंटे तक सड़क जाम रहा. पुलिस द्वारा समझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola