Chaibasa News : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : कोनगाड़ी
Published by : AKASH Updated At : 21 Dec 2025 11:49 PM
ारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम का दौरा किया.
चाईबासा.
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने रविवार को पश्चिमी सिंहभूम का दौरा किया. समिति के सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधानसभा सदस्य रामसूर्या मुंडा ने परिसदन में उपायुक्त चंदन कुमार, डीडीसी संदीप कुमार मीणा, सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की. का आयोजन किया गया.समिति ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली
समिति के सदस्यों द्वारा सभी पदाधिकारियों को अनागत प्रश्नों का गंभीरता तथा सावधानीपूर्वक अध्ययन करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान समिति ने विभागावार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की. समिति द्वारा स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व, वन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली. समिति के सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति स्थायी समिति है. जो विधानसभा में सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के क्रियान्वयन और उसपर की गयी कार्रवाई की समीक्षा करती है. इसका मुख्य उद्देश्य अनुत्तरित एवं अनागत प्रश्नों पर त्वरित, तथ्यपरक तथा अद्यतन जवाब और उस पर की गयी प्रशासनिक कार्रवाई को सुनिश्चित कराना है. समिति का उद्देश्य सरकार की विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










