Chaibasa News : अपराधियों पर लगाम कसने के लिए शुरू की गयी बीट पेट्रोलिंग : एसपी
Updated at : 04 Sep 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती, लूट व छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सदर व मुफ्फसिल थाना ने बीट पुलिसिंग व पैंथर मोबाइल की शुरूआत की है.
विज्ञापन
चाईबासा.
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती, लूट व छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सदर व मुफ्फसिल थाना ने बीट पुलिसिंग व पैंथर मोबाइल की शुरूआत की है. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने गुरुवार को पुलिस केंद्र चाईबासा से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. एसपी ने कहा कि अपराध और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बीट पेट्रोलिंग का शुभांरभ किया गया है. आने वाले समय में इसका असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस बीट प्रणाली के तहत सदर और मुफस्सिल थाना के 21 वार्डों को नौ बीटों में बांटा गया है. हर बीट में दो से तीन पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे, जो अपने बीट क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. इसमें बीट क्षेत्र वाले इलाके के हर लोगों जानकारी उनके पास होगी. उन्होंने बताया कि पुलिसिंग बीट अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जुआ समेत अन्य अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने की कोशिश करेगी. शहरी क्षेत्रों में चोरी, जुआ, नशाखोरी, गृहभेदन जैसे अवैध कार्यों पर अंकुश लगाना पुलिस कर्मियों का दायित्व होगा. बीट पुलिस कर्मियों का मोबाइल नंबर जारी किया जायेगा. इस मौके पर एएसपी पारस राणा, एसडीपीओ बहामन टूटी, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




