Chaibasa News : तांतनगर में घर में घुसकर मारपीट, कार्रवाई की मांग

Published by : AKASH Updated At : 04 Sep 2025 11:29 PM

विज्ञापन

तांतनगर ओपी क्षेत्र के टांगर पोखरिया में घर में घुसकर 12 लोगों ने मां, बेटा और बेटी को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया.

विज्ञापन

तांतनगर.

तांतनगर ओपी क्षेत्र के टांगर पोखरिया में घर में घुसकर 12 लोगों ने मां, बेटा और बेटी को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया. इस घटना में नाबालिग से दुर्व्यवहार किया गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत की है, लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना स्थल की जांच नहीं की है. कार्रवाई के लिए पीड़ितों से आवेदन का इंतजार कर रही है. पीड़ित रितेश राज तांती ने बताया कि उनके पिताजी मजदूरी के लिए विशाखापत्तनम गए हुए थे, कल घर लौटेंगे, जिसके बाद वे पुलिस को आवेदन देंगे. इससे परिवार काफी डरा हुआ है. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस से तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है. तांतनगर ओपी प्रभारी पीयूष नाग ने कहा कि टांगर पोखरिया के मारपीट मामले में पीड़ितों ने ओपी में आवेदन नहीं दिया है. सिर्फ मौखिक जानकारी दी है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola