Chaibasa: किरीबुरू में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 15 May 2026 3:51 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में संगठन और कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर जोर दिया गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

विज्ञापन

संदीप गुप्ता
Chaibasa: किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रुप से स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के माध्यम से उनका सम्मान किया. इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह एवं उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

राष्ट्र निर्माण का संकल्प जन-जन तक पहुंचे

प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज सेवा के मूल उद्देश्यों की जानकारी दी गई. अपने संबोधन में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक मजबूती का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है.

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए.

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं महिला शक्ति की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया.

ये भी पढ़ें…

सरायकेला में वट सावित्री व्रत की धूम, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

सरायकेला गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष 

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola