ePaper

चाईबासा में अमित शाह की विजय संकल्प महारैली: रघुवर दास बोले- झारखंड में हो रहा है आदिवासियों का नरसंहार

Updated at : 07 Jan 2023 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में अमित शाह की विजय संकल्प महारैली: रघुवर दास बोले- झारखंड में हो रहा है आदिवासियों का नरसंहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने लोकसभा स्तर के नेताओं के साथ एक अहम बैठक भी की. इस बैठक में उन्होंने आम चुनाव 2024 में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया.

विज्ञापन

Amit Shah in Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में आदिवासियों का नरसंहार हो रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दामन आदिवासियों के खून से सने हैं और वह जोहार यात्रा निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोल्हान से ही विजय के लिए उलगुलान होगा. रघुवर दास शनिवार को चाईबासा में आयोजित विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे.

चाईबासा में अमित शाह की विजय संकल्प महारैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने लोकसभा स्तर के नेताओं के साथ एक अहम बैठक भी की. इस बैठक में उन्होंने आम चुनाव 2024 में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया. श्री शाह ने कहा कि कड़ी मेहनत करेंगे, तभी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार बना पायेंगे. झारखंड में कमल खिला पायेंगे.

सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन-शिबू सोरेन पर बोला हमला

अमित शाह से पहले झारखंड के वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन पर सीधा हमला बोला. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके पिता व प्रदेश के पूर्व मुखिया शिबू सोरेन को जमकर कोसा. कहा कि हम झारखंड में फिर कमल खिलायेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है. सोरेन परिवार गिट्टी और बालू भी लूट रहा है. सीता सोरेन और बसंत सोरेन सब इस लूट में शामिल हैं.

Also Read: Amit Shah in Jharkhand LIVE: अरे हेमंत भाई, कान खोलकर सुन लो झारखंड के आदिवासी आपको माफ नहीं करेंगे
झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री और 14 सांसद मंच पर पहुंचे

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ-साथ राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए. भाजपा के सभी सांसद भी पहुंचे थे. नीलकंठ सिंग मुंडा ने मुंडारी में भाषण दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तभी यहां के आदिवासियों का भला होगा.

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे : दीपक प्रकाश

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मन बना लिया है. वर्ष 2024 में फिर से कमल खिलायेंगे. 2019 में हमने 14 में से 12 सीटें जीतीं थीं. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सभी 14 की 14 सीटों पर कमल खिलायेंगे. फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे. श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रूप में भाजपा को बड़े नेता मिले हैं. इन्होंने संगठन को मजबूत किया. देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा की सरकार बनायी. उनकी अगुवाई में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हुआ. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

इनपुट – संजीव भारद्वाज, जमशेदपुर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola