ePaper

Chaibasa News : चाईबासा में सड़क हादसे में बालक समेत तीन लोग गंभीर

Updated at : 20 Dec 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा में सड़क हादसे में बालक समेत तीन लोग गंभीर

सड़क पर साइकिल से स्टंट कर था बालक, उसको बचाने में बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा-तांतनगर मुख्य मार्ग पर बरकुंडिया गांव के पास साइकिल स्टंट कर रहा बालक बाइक की चपेट में आ गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक की पहचान बरकुंडिया गांव निवासी जगमोहन बिरुली का पुत्र महेश बिरुली के रूप में की गयी. घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है. घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल बालक गांव के विद्यालय के कक्षा 8वीं का छात्र है. जानकारी के अनुसार स्कूल छुट्टी होने के बाद बालक अपने तीन साथियों के सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रहा था. इस दौरान बाइक सवार की चपेट में आ गया. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी गिरकर घायल हो गये. बाइक सवार दीकु पूर्ति और गुमदा पूर्ति तांतनगर ओपी के तुइबाना गांव का रहने वाला है. दीकू पूर्ति का दाहिना पैर टूट गया और गुमला पूर्ति के सिर में चोट लगी है. बाइक सवार ने बताया कि हमलोग तुइबाना जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बरकुंडिया गांव के पास सड़क पर साइकिल स्टंट कर रहे बालक को बचाने के क्रम में गिर पड़े. घायलों को उपचार करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. उसकी प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर होने पर बालक महेश बिरुली को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

बाइक के धक्के से डाकुवा की मौत,पत्नी समेत दो गंभीर

चाईबासा. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर आरगुंडी गांव के पास शनिवार शाम में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इसमें ग्रामीण डाकुवा शिवचरण हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी लेबे कुई जामुदा और गांव के एक अन्य युवक को गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया. तीनों अरगुंडी गांव के रहने वाले हैं. घायल मांगता सुंडी ने बताया कि वे तीनों पैदल घर की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के बाद वे तीनों सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान चक्रधरपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने तीनों को धक्का मार दिया. धक्के मरने के बाद भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. सड़क जाम करने से एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल के पास पहुंचे. ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे. वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने और सीओ को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे. देर रात तक प्रशासनिक स्तर पर वार्ता जारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola