Chaibasa News : एमएम स्कूल में संस्कृति, ज्ञान और प्रेरणा का अनोखा मेल
Published by : AKASH Updated At : 15 Nov 2025 10:54 PM
विज्ञापन
धुसूदन महतो उच्च विद्यालय(आसनतलिया) में बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
चक्रधरपुर.
मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय(आसनतलिया) में बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नृपेंद्र कुमार महतो, प्राचार्य प्रशांत तिवारी, उपप्राचार्य बसंत कुमार महतो, जगदीश जामुदा, संगीता कुमारी सहित सभी शिक्षकों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. प्राचार्य प्रशांत तिवारी ने कहा कि नेहरू जी और भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जीवन में उतारें. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. वे न केवल झारखंड के महानायक थे, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक के हृदय में बसते हैं.पहला दिन : बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम के प्रथम दिन बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाषण, नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए. नेहरू जी तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और विचारों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक कर दिया. बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा.
दूसरा दिन इंटर हाउस क्विज का आयोजन
द्वितीय दिवस झारखंड स्थापना दिवस को समर्पित रहा. इस अवसर पर विद्यालय में इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित हुई. जूनियर वर्ग में निर्मल हाउस विजेता बना, जबकि बिरसा हाउस उपविजेता रहा. दोनों टीमों ने सामान्य ज्ञान, इतिहास, संविधान, संस्कृति और आधुनिक विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का शानदार उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया. पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, उपप्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










