Chaibasa News : दपू रेलवे मेंस यूनियन का 74वां पीएनएम आज से

Published by : AKASH Updated At : 19 Nov 2025 11:50 PM

विज्ञापन

रेलवे की उत्पादकता व कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने को लेकर 20 व 21 नवंबर को रेलवे प्रबंधन व मेंस यूनियन के बीच दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक होगी.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

रेलवे की उत्पादकता व कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाने को लेकर 20 व 21 नवंबर को रेलवे प्रबंधन व मेंस यूनियन के बीच दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक होगी. इसमें मेंस यूनियन के कुल 30 ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा. चक्रधरपुर के डीआरएम सभाकक्ष में मेंस यूनियन का 74वां पीएनएम मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया की अध्यक्षता में होगा.

मेंस यूनियन की पीएनएम की प्रमुख एजेंडा में रेलवे आवासों व कॉलोनियों, सड़क का बेहतर व समय से पूर्व रखरखाव, नालियों व क्षेत्र की साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल, बिजली की उपलब्धता, ओवरहेड बिजली तार को हटाकर अंडरग्राउंड बिजली तार बिछाने, रेलवे चिकित्सकों व सभी विभागों की रिक्तियों को भरने, रेलवे अस्पतालों में अच्छी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, संरक्षा से जुड़ी कोटियों के लिए पदों के सृजन व रिक्तियों को भरने, परिचालन के स्टाफ के कार्य अवधि को कम करने, रेलवे स्कूलों के संचालन को बेहतर किये जाने व लंबित मामले शामिल है. बुधवार को चक्रधरपुर में पीएनएम को लेकर मेंस यूनियन ने एजेंडों की तैयारी पूरी की है.

ब्रिज पर गार्डर लॉचिंग के कारण आज 3 ट्रेनें रद्द रहेंगी

चक्रधरपुर.

पूर्व तट रेलवे के खुर्दा मंडल में ब्रिज संख्या 91 ए (चेनपॉल लेवल क्रॉसिंग) गेट पर गार्डर लॉच किया जायेगा. इसको लेकर खुर्दा मंडल में ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण 20 नवंबर को चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला से खुलने वाली पुरी व भुवनेश्वर की 3 एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं.

ये ट्रेनें आज रद्द रहेंगी

18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, 22839 राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी, 22840 भुवनेश्वर-राउरकेला इंटरसिटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola