Chaibasa News : तृतीय स्व सीताराम रुंगटा चेस लीग 27 दिसंबर को

Published by : AKASH Updated At : 22 Nov 2025 11:31 PM

विज्ञापन

विजेता को 15 हजार व उपविजेता को 11 हजार का मिलेगा इनाम

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ व रुंगटा माइंस लिमिटेड की ओर से 27 दिसंबर को रुंगटा गार्डन चाईबासा में तृतीय स्व एसआर रुंगटा चेस लीग का आयोजन किया जायेगा. सीताराम रुंगटा की 106वीं जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में 6 फ्रेंचाइज हिस्सा लेंगे, जिसमें रुंगटा स्टील टीएमटी, मूंधड़ा हॉस्पिटल, पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बियोंड टेम्पटेशन, डीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन व मौजूदा चैंपियन गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग शामिल हैं. इस प्रतियोगिताओं को लेकर शनिवार को फ्रेंचाइज ऑनर व संघ के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई.

42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी लॉटरी से चुने जायेंगे

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि 42 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी लॉटरी के द्वारा प्रत्येक टीम में चुने जायेंगे. एक टीम में सात खिलाड़ी होंगे, जिसमें 5 प्लेइंग प्लेयर व दो रिजर्व रहेंगे. 10 चक्र की इस प्रतियोगिता में पांच रैपिड गेम 10 मिनट 5 सेकंड इंक्रीमेंट के साथ व 5 ब्लिट्ज गेम 3 मिनट 2 सेकंड इंक्रीमेंट के साथ खेली जायेगी. प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को 11 हजार और ट्रॉफी प्रदान की जायेगी. शीर्ष बोर्ड प्राइस विनर व बेस्ट वुमन को 1100 व ट्रॉफी दी जायेगी. संघ के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से खिलाड़ियों वफ्रेंचाइजी के बीच अच्छी खेल भावना देखने को मिलती है. मौके पर गृह लक्ष्मी सेल्स एंड मार्केटिंग से नितिन प्रकाश, मूंधड़ा हॉस्पिटल से डॉ विजय मूंधड़ा, डीपीएस ग्रुप ऑफ एजूकेशन से डॉ दीपेंद्र प्रसाद साव, चैंबर ऑफ कॉमर्स से निरंजन गोयल, बियोंड टेम्पटेशन से श्रीकांत मूंधड़ा, संयुक्त सचिव अनंत लाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola