Chaibasa News : कांग्रेस का संगठन और नेतृत्व पर जोर

Updated at : 31 Mar 2026 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : कांग्रेस का संगठन और नेतृत्व पर जोर

झारखंड और ओडिशा के जिला कप्तानों संग बनी रणनीति

विज्ञापन

चाईबासा

. चाईबासा शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर गुइरा स्थित ट्राइबल रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) में संचालित झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार की रात संपन्न हुआ. जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि 22 मार्च से शुरू शिविर में संगठन की मजबूती, कुशल नेतृत्व और प्रभावी जनसंवाद का प्रशिक्षण दिया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों ने जमीनी स्तर पर कैडर को तैयार करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाये.

सोनिया गांधी की अस्वस्थता के कारण नहीं आ सके राहुल

गौरतलब हो कि समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन राहुल गांधी का चाईबासा आगमन अंतिम समय में स्थगित हो गया. शिविर प्रबंधन टीम के सदस्य सह जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की चेयरमैन सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. हालांकि, शिविर अपने निर्धारित उद्देश्यों के साथ सफलतापूर्वक पूरा हुआ. सोमवार शाम करीब 7:30 बजे इसका औपचारिक समापन कर दिया गया.

तीन कैबिनेट मंत्रियों ने साझा किया अनुभव

शिविर में झारखंड सरकार के तीन प्रमुख मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इनमें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह शामिल थीं. हालांकि, मंत्री राधाकृष्ण किशोर किन्हीं कारणों से शिविर में हिस्सा नहीं ले सके. इस दस दिवसीय आवासीय शिविर में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिला अध्यक्षों के साथ सीधे संवाद कर संगठन की कमियों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola