प्रेम प्रसंग में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोकारो के चंद्रपुरा में घंटों चला ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

उदय गिरि
Bokaro (फुसरो नगर): बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलो में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लंबे प्रयास के बाद युवक किसी तरह टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई.

युवक को थाने ले गई पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. युवक बोकारो-पुरुलिया सीमा क्षेत्र के सिद्धी गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि उसका तेलो की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. किसी कारणवश दोनों के बीच दूरी बढ़ने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान था. इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया. पुलिस युवक को थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है. घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे. पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

ये भी पढ़ें…

झारखंड की बेटी निकिता ने कर दिया कमाल, बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट

सीसीटीवी से बचना होगा मुश्किल, बोकारो में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा चालान

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola